Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जीडी गोयनका की पहल, विद्यार्थियों ने निकाली ‘वॉक फॉर यूनिटी’

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया की ओर से ‘वॉक फॉर यूनिटी’ एकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

पदयात्रा का शुभारंभ विद्यालय के उप-प्राचार्य राज कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई पदयात्रा मटिया चौक तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े नारे लगाए। साथ ही आम लोगों को आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेनी पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी राहुल शांडिल्य सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और अखंडता में निहित है। प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post