Top News

छात्र जदयू के छात्र संवाद में निरंजन कुशवाहा का बड़ा संदेश, बोले- Gen-Z को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

छात्र हित की योजनाओं का किया उल्लेख, युवाओं को संगठन से जोड़ने और योजनाओं का व्यापक प्रचार करने पर दिया जोर

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया।शहर के टाउन हॉल में आयोजित छात्र जदयू के छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव निरंजन कुशवाहा ने छात्र-युवा शक्ति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की Gen-Z और युवा पीढ़ी देश का भविष्य तय कर रही है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश की तरक्की के लिए युवाओं को सही अवसर देना बेहद जरूरी है।निरंजन कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के लिए बिहार में संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, मुख्यमंत्री साइकिल एवं पोशाक योजना तथा प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं शामिल हैं


उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर छात्र-छात्राओं को साइकिल और पोशाक योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।निरंजन कुशवाहा ने छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं और उपस्थित छात्रों से इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि पात्र छात्र इसका लाभ उठा सकें।उन्होंने युवाओं को छात्र जदयू से जोड़ने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि युवा पीढ़ी की भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलेगी और छात्र-युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से सामने लाया जा सकेगा

निरंजन कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान में भी देश और समाज की दिशा तय करने वाली शक्ति है। ऐसे में युवाओं की क्षमता को सही दिशा और अवसर देना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और अवसर युवाओं के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। छात्र-युवा वर्ग को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तो वे बिहार और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।छात्र जदयू के छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान निरंजन कुशवाहा ने छात्र-युवा वर्ग के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post