Top News

पांचपांच दिनों से हड़ताल पर 79 सफाईकर्मी, सफाई व्यवस्था चरमराई

*कुरसेला।** नगर पंचायत कुरसेला के 79 महिला-पुरुष सफाईकर्मी तीन माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। बुधवार को दर्जनों सफाईकर्मी सड़क पर उतर आए और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार होते हुए शहीद चौक पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां बकाया मानदेय के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने हड़ताल के दौरान नौकरी से हटाने की धमकी, निर्धारित समय से अधिक काम कराने और कार्य के दौरान भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया। कर्मियों ने कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल का असर नगर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। कई स्थानों पर दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सफाई व्यवस्था सामान्य कराने की मांग की है। दिनों से हड़ताल पर 79 सफाईकर्मी, सफाई व्यवस्था चरमराई

*कुरसेला।** नगर पंचायत कुरसेला के 79 महिला-पुरुष सफाईकर्मी तीन माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। बुधवार को दर्जनों सफाईकर्मी सड़क पर उतर आए और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी एनएच-31 से अयोध्यागंज बाजार होते हुए शहीद चौक पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां बकाया मानदेय के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने हड़ताल के दौरान नौकरी से हटाने की धमकी, निर्धारित समय से अधिक काम कराने और कार्य के दौरान भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया। कर्मियों ने कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल का असर नगर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। कई स्थानों पर दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सफाई व्यवस्था सामान्य कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post