बैसा प्रखंड के कंजिया एवं मंझौक पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिए। कंजिया पंचायत में 122 तथा मंझौक पंचायत में 441, कुल 563 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर का निरीक्षण बीडीओ हेम शंकर राही एवं सीओ गोपाल कुमार ने किया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, पेयजल, सड़क और नाली से संबंधित आवेदन लिए गए। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment