पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज
शनिवार की संध्या 5:30 बजे एबीवीपी उत्तर बिहार के 66वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार, प्रांत सह मंत्री मनीष चौपाल, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विनय पांडे और जिला संयोजक चंदन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मौके पर अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया में अधिवेशन का होना सौभाग्य की बात है। इसमें उत्तर बिहार के सभी 38 जिलों से प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। एबीवीपी आज विश्व में अपना लोहा मनवा रही है। हर क्षेत्र में एबीवीपी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। समाज, प्रदेश और देश के उत्थान के लिए सभा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं
आज जब भी समाज में कुछ घटना घटित होती है, वहां एबीवीपी कार्यकर्ता ही आगे आता है। शिक्षा के क्षेत्र में तो संगठन पूरी तरह से एक्टिव रहता ही है। शिक्षा के साथ - साथ समाज और राष्ट्रहित में काम करने वाली एकमात्र संगठन है। आज किसी को शिक्षा के क्षेत्र में कोई परेशानी होती है, तो सबसे पहले विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता को याद करता है। आज एबीवीपी के कार्यकर्ता एक विश्वास बन गया है। हर कोई उस विश्वास के ऊपर काम कर रहा है। आज के समय में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता समस्या के समाधान के हेतु जरूरत बन गई है। आने वाले दिनों में पूरे विश्व में संगठन की पुरजोर गूंज होगी
वहीं, प्रांत उपाध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि मां पूरण और मां कामाख्या की धरती पर एबीवीपी के 66वें प्रांत में शामिल हो रहे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत है। आज प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ प्रांतीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। इसमें उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।नगर अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार ने कहा कि देश में जब कभी भी कोई विपदा आती है, तो वहां एबीवीपी कार्यकर्ता पूरे तन एवं मन से अपनी भूमिका देने में लग जाते हैं। यही कारण है कि आज भारत समेत पूरे विश्व में एबीवीपी की गूंज है। वहीं उन्होंने पूर्णिया में अधिवेशन को अपना सौभाग्य बताया है। मौके पर विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।