बैसा (पुर्णियां) प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। बुधवार को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियों में लोग सराबोर होने लगे। लोगों ने गले मिलकर एक - दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बृहस्पतिवार को अहले सुबह ही लोगों ने स्नान कर नए कपड़े पहन कर ईदगाह की ओर रवाना हुए। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
सिंघाड़ी गांव में नमाज कमिटी द्वारा ईद की नमाज को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई थी। सुबह नौ बजे हाफीज खतीबुर्रहमान, मुफ्ती मतीउर्रहमान, मौलाना नौमान सादिक कासमी साहब के संयुक्त नेतृत्व में लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम,मुखिया सिकन्दर आलम उर्फ दारा, मो जाहीद आलम, आसिफ इकबाल, जकी अनवर,जफर इकबाल,डोली बसाक,मो शमीम, मो जमशेद आलम, मो सद्दाम, मो आरिफ, मो जहांगीर, मो हासीम, मो हसनैन, समरेन्द्र घोष, अबु अमामा उर्फ बाबा, आदि ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।
ईद को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस निरीक्षक अमौर मो इरशाद आलम, सीओ गोपाल कुमार, बी डी ओ राज कुमार चौधरी, रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन, अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण, विधि - व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुस्तैद रहें।