पूर्णिया:अररिया जिले के फारबिसगंज में रविवार सुबह भाजपा नेता को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मेला रोड वार्ड नं 7 की है। वही गोली से घायल भाजपा नेता को पूर्णियाँ के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। घायल भाजपा नेता मनोज ठाकुर पूर्व में वार्ड पार्षद भी रह चुके है। वही गोली मारने वाले कि पहचान हो गई है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अपराधी द्वारा भाजपा नेता को 5 गोली मारी गई है।
घायल के साथी मो.एखलाख ने बताया कि रविवार की सुबह मनोज ठाकुर अपनी सैलून खोलने पहुंचा। दुकान खोलकर अंदर घुसा, वैसे ही एक अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उन्हें 5 गोलियां लगी है। उंन्होने बताया कि मनोज ठाकुर विगत तीन दिनों से संजय चौधरी द्वारा पीछा करने की बात कह रहा था। वहीं भाजपा नेता की पत्नी जानकी देवी ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। उन्होंने कहा कि उनका कुछ दिनों पहले संजय चौधरी से विवाद हुआ था। पिछले तीन दिनों से संजय चौधरी कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनकी रेकी कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी ने कहा है कि बिहार में कानून का इकबाल खत्म हो गया है। चुनाव नजदीक है। इससे विपक्ष के नेताओं के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है। पुलिस शीघ्र बदमाश को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा सड़क पर उतरेगी। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरू सेराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सैलून से 4 खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच