सूरज वर्मा बने युवा राजद महानगर जिलाध्यक्ष

 


पूर्णियां/सिटिहलचल न्यूज़


युवा राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश ने नवमनोनित जिलाध्यक्षकों की सूची गुरुवार शाम को जारी कर दी। जिसमें पूर्णिया महानगर जिलाध्यक्ष सूरज कुमार वर्मा एवं प्रधान महासचिव पद पर प्रदीप कुमार पासवान का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहड़ दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों के जरिये खुशियों का इजहार कर शुभकामनाएं दे रहे है। 



सूरज कुमार वर्मा के राजनीतिक सफर की शुरुआत भले ही विगत वर्ष शुरू हुई हो लेकिन छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी रखते थे। छात्र राजनीति की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2014 में पूर्णिया कॉलेज से किया। जिसके बाद उन्होंने अभाविप छात्र संगठन का दामन थाम लिया। वर्ष 2018 के छात्रसंघ चुनाव में काफी सक्रिय होकर चुनाव को एक पक्षीय बनाने में अहम योगदान दिया। विदित हो कि श्री वर्मा मूल रूप से धमदाहा प्रखण्ड के मोगलिया पुरंदाहा पंचायत से आने वाले एक सामान्य परिवार से आते है। 


अपने मनोनयन पर उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्णियां जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार दास, जिला प्रधान महासचिव  अभय सिन्हा उर्फ बंटी, धमदाहा पूर्व विधायक दिलीप यादव एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव के प्रति सम्मान देने के लिए आभार प्रकट किया। मनोनयन पर बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष मिथलेश दास, प्रधान महासचिव अभय सिन्हा उर्फ बंटी, अंकुर यादव, मनीष कुमार मण्डल, प्रवीण कुमार कुंदन, राकेश यादव, सुमन यादव, नील कमल, कायस्थ समागम अध्यक्ष गौरव सिन्हा, चित्रांश महापरिवार संयोजक विजय वर्मा, निशांत वर्मा, सोनू सुधाकर यादव, संजय कुमार हीरा, अमन श्रीवास्तव, अमित लाल, राहुल कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post