खेलने के फौरन साँप काटने से बच्चें की मौत

अररिया/सिटीहलचल न्यूज़

फारबिसगंज:- शहर से सटे मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में रविवार को छः वर्षीय बच्चें की मौत सांप काटने से हो गई। घटना के सम्बन्ध में वार्ड सदस्य रेखा देवी के पुत्र वीरेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक का नाम पंकज कुमार राम, पिता विनोद राम है। बताया कि दोपहर में पंकज घर के बाहर डेहरी पर अन्य बच्चें के साथ खेल रहा था तभी एक सांप ने आकर उक्त बच्चें को काट लिया वहां मौजूद अन्य बच्चों ने हल्ला करना शुरू कर दिया


तभी सभी लोग वहां दौड़ कर पहुँचा जहां गोहमन साँप के काटने की बात कही गई। कहा कि आनन फानन में बच्चें को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया। सुधार नही होने पर अररिया रेफर किया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया कि शव को फारबिसगंज थाना लाया गया है

जहां से पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इधर मृत बच्चें की माँ लक्ष्मी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करता है। मृतक दो भाई एवं एक बहन में बड़ा था। ग्रामीणों में रविन्द्र ठाकुर के अलावे मंटू सिंह, मनोज राम, महेंद्र राम आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post