बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है जहाँ एक लड़के के चक्कर मे 6 लड़कियो ने जहर खा लिया, जिसमे 3 की मौत हो गई वही 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव की है।घटना के संबंध में तनीषा कुमारी(बदला हुआ नाम) उम्र 14 साल का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ ही लड़की की 5 सहेलियां भी उसी लड़के से ग्रुप प्यार कर रही थी। तनीषा ने लड़के से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया गया। इस वजह से वह आक्रोश में आ गई और अपनी सहेलियों के साथ जाकर उसने जहर खा लिया
ग्रामीणों ने बताया कि सभी लड़कियों को तालाब के पास देखा गया था। जिसके बाद कुछ लोगो को खेत से लगातार उल्टी करने की आवाज आई। जब ग्रामीण ने देखा तो सभी लडकिया उल्टी कर रही थी। यह खबर आग की तरह गाँव मे फैल गई। खबर सुनकर सभी के परिजन आये और गाँव के चिकित्सक को दिखाया उसने स्थति को गंभीर देखते सभी को हॉस्पिटल ले जाने के सलाह दी। वहीं अस्पताल पहुँचते ही 3 लड़कियों ने दम तोड़ दिया, जबकि 3 की हालत अभी भी गंभीर है
वहीं चिरैला गाँव के मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एक ही लड़की का प्रेम प्रसंग था बाकी सभी लड़कियों का इमोशनल लगाव दोनो प्रेमी युगल से था। लड़की ने जहर खाया तो सभी इमोशनल में एकसाथ जहर खा ली। उन्होंने बताया कि मृतक में मनोज पासवान, राजेश पासवान और रामप्रवेश पासवान की पुत्री शामिल है।वहीं थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया है। उन्होंने बताया कि सभी लडकिया अलग अलग परिवार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।इधर इस घटना से गाँव के लोग सकते में है। हर घर के लड़कियों के पास कही जहर तो नहीं है यह परिजन ढूंढने में लगे है। फिलहाल